फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   As soon as ANM's body reached home, there was shouting and anger among the people

Auraiya News: एएनएम का शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार, लोगों में दिखा गुस्सा

Fri, 15 Mar 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
As soon as ANM's body reached home, there was shouting and anger among the people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कुदरकोट कस्बा निवासी पैरामेडिकल छात्रा प्रिया का शव घर पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई। लोगों में आरोपी को लेकर गुस्सा दिखा। परिजन डीएम-एसपी के आने के बाद ही शव उठाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
मृतका के पिता अनिल मिश्रा का कहना है कि पहले भी नामजद आरोपी उसकी पुत्री को परेशान करता था। इस पर पुत्री ने उसके बड़े भाई को फोन करके शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। यदि समय रहते पिता पुलिस से आरोपी की हरकतों की शिकायत कर देते तो शायद आज प्रिया जिंदा होती।
विज्ञापन

पिता ने हत्यारोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग की। उधर, सुबह आक्रोशित लोगों की ओर से आरोपी का घर पर बुलडोजर चलवाकर गिरवाने व डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की गई। हालांकि मौजूद सीओ बिधूना समेत कई थानों के प्रभारियाें ने स्थिति को संभाला। मुख्य आरोपी और एक सहयोगी की गिरफ्तारी होने के जानकारी परिजनों को देकर अंतिम संस्कार कराया। मृतका की मां यह कहते कहते फफक पड़ी कि उसने अपने बच्चे कैसे पाले हैं, हम ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हत्यारोपियों को दी जाए मौत की सजा
बहन की हत्या से आक्रोशित भाई रामजी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला महेंद्र बाथम अक्सर उसकी बहन को परेशान करता था। लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। अवधेश मिश्रा ने बताया कि मृतका उसकी भतीजी थी। गांव का लड़का महेंद्र सैफई जाकर धोखे से उसकी भतीजी को अपने साथ ले आया और उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed