फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arya Samaj's annual festival begins with Shobha Yatra

औरैया : शोभा यात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरु

Thu, 12 Mar 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's annual festival begins with Shobha Yatra
शोभा यात्रा निकालते आर्य समाज के लोग - फोटो : AURAIYA
औरैया। आर्य समाज के 108 वेें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम में आर्य समाज के अनुयायियों ने लोगों से वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व आर्य समाज के प्रधान डॉ. सर्वेश आर्य ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में गुरुवार को समाज का 108वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने लोगों से स्वामी दयानंद सरस्वती के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। कहा कि सच्चाई का रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन उस पर चलकर एक सभ्य समाज की नींव रखी जा सकती है।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रधान डॉ. सर्वेश आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज की कुरीतियों को हटाकर लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया था। साथ ही उन्हें सर उठाकर जीने का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर तहसील चौराहा, दिबियापुर बस स्टैंड, पुरानी कलक्ट्रेट, सुभाष चौक, संजय गेट, बजरिया, गुमटी मोहाल, हलवाई खाना, होमगंज चौराहा व सदर तहसील होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed