{"_id":"e312e496560ceac19b8beedfe238acb1","slug":"artists-tied-sman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कलाकारों ने बांधा शमां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने बांधा शमां
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत पीर बुखारी व सहजानंद मजहर की याद में कृषि प्रदर्शनी पंडाल में संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने किया। चेयरमैन प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एवं विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि जनता ने उन्हें असीम प्रेम दिया है। वह हमेशा उनकी सेवा करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत गायक शकील ने परवर दीगार आलम, मोहताज है, तेरे हम गाकर... दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में फनकार देवेंद्र, सुनील, राजेश ने फिल्मी गीतों का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
लखनऊ से आए स्टेज कलाकार राजू ने आग के गोले से शरीर पर लपटे समेट कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। महिला गायिका मधु व रीमा ने दर्द भरे नगमें सुनाएं। इस दौरान सभासद पप्पू यादव, बलराम सिंह यादव, रामू शुक्ला, विश्व प्रकाश यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन