फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arrest of chairman, supporters gathered, EO sought security

चेयरमैन की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट, जुटे समर्थक, ईओ ने मांगी सुरक्षा

Fri, 20 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arrest of chairman, supporters gathered, EO sought security
दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में समर्थकों के साथ बैठे अध्यक्ष अरविंद पोरवाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। ईओ और चेयरमैन के बीच चल रही तनातनी का मामला तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को ईओ मोनिका उमराव थाने पहुंचकर खतरा बताया। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इस बीच सीओ सुरेंद्र नाथ समेत पुलिस बल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा तो चेयरमैन की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट शुरू हो गई। इस पर चेयरमैन के समर्थक कार्यालय पहुंचकर बाहर बैठ गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में खासा हंगामा हुआ था। चेयरमैन अरविंद पोरवाल एवं सभासदों ने अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव पर नगर के कार्यों में रुचि न लेने के आरोप लगाए थे। साथ ही कार्यालय स्थित आवास में रहते हुए आवास भत्ता लेने के आरोप रजिस्टर में दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया था। इस बीच ईओ उठकर अपने आवास में चलीं गईं और पुलिस बुला ली। चेयरमैन अरविंद पोरवाल एवं दो सभासद रवि प्रकाश एवं प्रमोद बघेल पर अभद्रता एवं धमकाने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। बुधवार को चेयरमैन अरविंद पोरवाल एवं सभासदों के साथ पहुंचे सभासद रवि प्रकाश ने अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दिबियापुर थाने पहुंचीं ईओ मोनिका उमराव ने कहा कि उन्हें नगर पंचायत कार्यालय में जाने से डर लगता है, इसलिए सुरक्षा प्रदान की जाए। दिबियापुर थाने पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार सिंह से भी उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासदों की शिकायत की। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पहले थाने के दरोगा कालीचरण नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।
इसके बाद सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा के साथ खासी संख्या में पुलिस बल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। भारी संख्या में फोर्स के नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते ही चेयरमैन अरविंद पोरवाल की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट नगर में फैल गई। इसके बाद चेयरमैन के समर्थक धीरे धीरे कार्यालय में इकट्ठा होने लगे। समर्थकों की भीड़ जुटने के बाद चेयरमैन भी समर्थकों के साथ आकर बैठ गए। सीओ सुरेंद्र नाथ के अनुसार, मजिस्ट्रेट द्वारा गठित टीम का वह हिस्सा हैं। जांच चल रही है। देर शाम तक पुलिस अमला नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद रहा।
गिरफ्तार होने को तैयार: चेयरमैन
चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने कहा कि बोर्ड बैठक में उपस्थित सभी सभासदों एवं उनका पक्ष जाने बिना पुलिस प्रशासन गिरफ्तारी करती है, तो वह गिरफ्तार होने को तैयार हैं। साथ ही वह जमानत भी नहीं कराएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जनता से जुड़े एवं नगर विकास के मुद्दे उठाना सभी जनप्रतिनिधियों का हक है। सभासदों ने केवल मुद्दे उठाए थे। खुद को फंसता देख ईओ ने उन पर और सभासदों पर अनर्गल आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रशासनिक अमले ने खंगाले रिकार्ड
दिबियापुर । नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल के साथ पहुंचे सभासदों ने एवं अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने जिलाधिकारी से अलग अलग मिलकर अलग अलग नगर पंचायत में हुए कार्यों की शिकायत की। शिकायतों की जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी मुहम्मद वासित एवं एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने नगर पंचायत के रिकार्ड तलब किए। नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी के कार्यालय में घंटों बैठकर नगर पंचायतों के रिकार्ड खंगाले। इस दौरान नगर पंचायत के जेई पीपी सिंह भी मौजूद रहे।

एसडीएम को जानकारी देतीं अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव। संवाद

एसडीएम को जानकारी देतीं अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed