फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   arogrya created a furore in the body as it arrives

आरोग्य का शव आते ही मचा कोहराम

Sat, 09 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 09 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
arogrya  created a furore in the body as it arrives

गोली लगने से घायल युवक की मौत की सूचना जैसे परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। देर रात घर में शव आते परिजन आपा खो बैठे और गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने शव रखकर फफूंद मार्ग जाम कर दिया। परिजन हत्यारोपियाें की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन



 
गुरुवार शाम पांच बजे मोहल्ला बनारसीदास निवासी भारत सिंह का पुत्र आरोग्य को बाइक सवारों ने उस दौरान गोली मार दी थी, जब वह अपने दरवाजे पर बैठा था। खून से लथपथ आरोग्य की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




गुरुवार देर रात आरोग्य का शव घर आया तो वहां कोहराम मच गया। मृतक के माता- पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।


 
आक्रोशित लोगों ने शव फफूंद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में एएसपी ने लोगों को एक दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाम खुला।


 

घटना के एक घंटे पहले हुआ था विवाद - औरैया। मृतक के पिता भारत सिंह ने बताया कि घटना के एक घंटे पहले हत्यारोपी व उसके आरोग्य के बीच विवाद हुआ था।



आरोग्य ने आरोपियों को शराब पीने से मना किया तो पहले उसकी पिटाई कर दी। विवाद करने वाले लोग एक घंटे बाद घर पर आ गए और आरोग्य की गोली मारकर हत्या कर दी।


 
 
दो नामजद समेत अन्य के विरुद्ध अभियोग दर्ज- औरैया। मोहल्ला बनारसीदास मोहल्ले गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के पिता भारत सिंह ने मोहल्ले के अमन मिश्रा व फफूंद के ग्राम मुढ़ी निवासी प्रकाश भदौरिया व दो-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।



 

चीता मोबाइल पुलिसकर्मी के सामने हुई घटना - औरैया। मृतक के पिता भारत के अनुसार जिस समय बदमाशों ने आरोग्य को गोली मारी। उस समय मौके पर दो चीता मोबाइल पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपी पुलिस के सामने घटना को अंजाम दे गए और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई।


 

भारत की आंखों का तारा था आरोग्य - औरैया। मृतक आरोग्य अपने पिता भारत सिंह की आंखों का तारा था। पढ़ाई में आरोग्य हमेशा अच्छे अंक प्राप्त करता था। इसीलिए वह अपने पिता का सबसे प्यारा पुत्र था। पिता रो-रोकर एक ही रट लगाए हुआ था कि भगवान ने उससे उनका पुत्र छीन लिया।



 
दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।- मनोज तिवारी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed