{"_id":"69f7730f7e02f40ec603af90","slug":"applications-sought-for-rainwater-harvesting-and-irrigation-crisisapplications-sought-for-rainwater-harvesting-and-irrigation-crisis-auraiya-news-c-211-1-aur1006-144174-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वर्षा जल संचयन व सिंचाई संकट दूर करने के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वर्षा जल संचयन व सिंचाई संकट दूर करने के लिए मांगे आवेदन
Sun, 03 May 2026 09:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 03 May 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कृषि विभाग ने खेत तालाब योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। जल संचयन के साथ ही इस योजना के जरिए किसानों को समृद्ध बनाया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को अनुदान भी दिया जाएगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि जनपद में वर्षा जल संचयन और सिंचाई संकट को दूर करने के लिए कृषि विभाग ने खेत तालाब योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को 20 खेत तालाबों का लक्ष्य मिला है।
जनपद में दो इकाइयां संचालित है। इसमें प्रति इकाई को आठ तालाब सामान्य जाति के लिए व दो तालाब अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित है। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि तालाब निर्माण की कुल लागत 10,5000 रुपये निर्धारित है। इसमें से 52,500 रुपये की अनुदान धनराशि दो किस्तों में सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
तालाब का आकार 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा व तीन मीटर गहरा होना अनिवार्य है। इच्छुक किसानों को विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।