फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Applications open for fisheries schemes.

Auraiya News: मत्स्य पालन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू

Mon, 20 Jul 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Applications open for fisheries schemes.
औरैया। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ रामकृपाल ने बताया कि जनसामान्य के लिए विभागीय वेबसाइट fiseries.up.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।
योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष, मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना आदि शामिल है। इसके अलावा माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना (श्रेणी-1, 2 व 3 के जलाशयों में केज स्थापना), खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण, मोती संवर्धन और विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना भी शामिल हैं।
विज्ञापन

लाभार्थी को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। पात्रता, इकाई लागत और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व के वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदक भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9838945761, 7355465197 पर संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed