फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Another chance for Class 12 students who missed practical exams

Auraiya News: प्रयोगात्मक परीक्षा न दे पाने वाले 12वीं के छात्रों को एक और मौका

Tue, 07 Apr 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Another chance for Class 12 students who missed practical exams
औरैया। दो से नौ फरवरी तक संपन्न कराई गई इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा किन्हीं कारणों से न दे पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए नौ व 10 अप्रैल को जिले के केंद्र पर छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 71 केंद्रों पर हाईस्कूल के 20866 व इंटरमीडिएट के 19394 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी। इससे पहले इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी के बीच कराई गई थीं। इनमें कुछ छात्र किसी कारण से परीक्षा नहीं दे पाए थे। उन्हें अब मौका दिया गया है। छूटे छात्र व छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ व 10 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। इसके लिए डीआईओएस ने वैदिक टेक्निकल व औद्योगिक इंंटर कॉलेज दिबियापुर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा कहां देनी है, इस संबंध में छात्र विद्यालय से संपर्क कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed