फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Another accused arrested in cow smuggling case

Auraiya News: गो तस्करी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Sep 2025 11:37 PM IST
सार

बिधूना में गो तस्करी मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक कृष्णा सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अब तक इस मामले में 20 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
Another accused arrested in cow smuggling case
फोटो 25 एयूआरपी 14 जेसीबी चालक कृष्णा। स्रोत: पुलिस

विस्तार

बिधूना। गाे तस्करी के मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। ऐसे में अब पुलिस गो तस्करी में 20 लोगों को जेल भेज चुकी है। इसमें दो को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में फरार जेसीबी चालक गांव कुसमरा व वर्तमान में अछल्दा रोड निवासी कृष्णा सिंह सेंगर को बेला मार्ग पर कलमपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया। घटना के दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने 10 व एरवाकटरा थाना पुलिस ने छह आरोपी को जेल भेजा था। पूछताछ में सतेंद्र व धर्मेंद्र यादव, जेसीबी चालक कृष्णा का नाम प्रकाश में आया। शामपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने मुठभेड़ व सतेंद्र को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस टीम ने हरियाणा के नूह निवासी कंटेनर चालक आरिफ सैफी को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

19 सितंबर को आरोपी डंपी यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था। कोतवाल प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि कंटेनर मामले में प्रकाश में जेसीबी चालक कृष्णा सिंह को पुलिस गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई है और न्यायालय में पेश किया गया है जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed