फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   anna animal,auraiya news

पंचायत घर में अन्ना पशुओं को किसानों ने किया बंद

Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
anna animal,auraiya news
कंचौसी (औरैया)। अन्ना पशुओं से आजिज आकर किसानों ने सोमवार को उन्हें पकड़ा और पंचायत भवन में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो एकड़ जगह प्रस्तावित होने के बाद भी प्रशासन उसमें गोशाला नहीं बनवा रहा।
विज्ञापन

भाग्यनगर ब्लॉक के बिनपुरा ग्राम पंचायत के मजरा चिटकाईन गांव में किसानों ने सोमवार को अन्ना पशुओं को पकड़ा। यह पशु आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार अन्ना पशुओं को पकड़ने की मांग जिला प्रशासन से की, लेकिन प्रशासन ने उनकी समस्या को अनसुना कर दिया। आजिज आकर किसान एकजुट हुए और खेतों व गांवों में घूम रहे दर्जनों अन्ना पशुओं को पकड़कर पंचायत भवन में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन

प्रधान ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और बीडीओ व अन्य अधिकारियों को बुलाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। किसान दीपेंद्र सिंह गौर, विष्णु सिंह गौर, गिरजेश कुमार, कुंवर बहादुर, रिंकू, जुगराज, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मोनू, संजय आदि ने बताया कि अन्ना पशुओं ने आलू और गेहूं की फसलों को रौंदकर काफी नुकसान पहुंचाया है। इन पशुओं के हमले से किसान भी चुटहिल हो जाते हैं। देर रात तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अन्ना जानवर भूखे-प्यासे बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed