{"_id":"57361c6f4f1c1bbc6b919d16","slug":"anmol-ssi-32-million-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल लघु उद्योग पर 32 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनमोल लघु उद्योग पर 32 लाख जुर्माना
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 13 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
शहर में यमुना रोड पर संचालित अनमोल लघु उद्योग को बिजली विभाग ने 32 लाख रुपये जुर्माना का नोटिस जारी किया है। मामले में विभागीय अधिकारियों ने उक्त प्रतिष्ठान पर मार्च माह में बिजली चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक्सईएन ने कार्रवाई की है।
खानपुर कस्बे में यमुना रोड पर स्थित अनमोल लघु उद्योग के ऊपर बिजली विभाग ने बिजली चोरी के मामले में 32 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इस मामले में बिजली अधिकारियों ने 15 मार्च को चेकिंग के दौरान पकड़ी गई कटी केबिल और मीटर बंद होने सहित कई कमियां पाई थीं। एक्सईएन पंकज शर्मा, एक्सईएन टेस्ट राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारियों ने सील किए गए मीटरों की हर प्रकार से जांच कराए जाने के बाद उपभोक्ता को नोटिस भेजकर जुर्माना अदा करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में एक्सईएन पंकज शर्मा ने बताया कि अनमोल लघु उद्योग प्रतिष्ठान पर 30 केवीए का कनेक्शन लगा हुआ था। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया था। मामले में उपभोक्ता ने खुद को निर्दोष बताया था। जबकि मीटरों की एमआरआई आदि करवाए जाने के बाद मामला बिजली चोरी का पाया गया। इसके तहत उपभोक्ता को 3266046 रुपये जुर्माना अदा करने का नोटिस भेजा गया है।