फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry young man hanged because of wife's maternal uncle in auraiya

औरैयाः पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी, पत्नी ने आने से किया मना

Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Angry young man hanged because of wife's maternal uncle in auraiya
बिधूना(औरैया)। सुखचैनपुर (जवाहरनगर) निवासी राजेंद्र (35) ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। सूचना पर पत्नी ने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र तीन साल पहले कन्नौज के ककरैया तिर्वा से मोहिनी नामक महिला को विदा करा लाया था। उसके एक लड़की पहले से थी और डेढ़ साल का एक बेटा राजेंद्र से है। वह शुक्रवार को दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इससे छुब्ध राजेंद्र ने जान दे दी।
राजेंद्र के पिता रामभजन हलवाई हैं। वे शुक्रवार की रात गांव में ही मिठाई बनाकर लौटे और मकान के बाहर छप्पर के नीचे सो गए। सुबह घर के अंदर गए तो बेटे को दरवाजे के गेट के पास छेद से फंदे से लटका देख बदहवाश हो गए। शोर मचने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पत्नी को दी गई तो उसने सुखचैनपुर आने से मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed