{"_id":"5ed143e78ebc3e904d58945f","slug":"angry-over-beating-the-lineman-shut-down-the-power-supply-auraiya-news-knp5627089200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन को पीटा
विज्ञापन
कस्बे में तैनात बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन को कस्बे के ही दो युवकों ने पीट दिया। आक्रोशित बिजली कर्मियों ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी, हालांकि दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।
कस्बे के निवासी अशोक पुत्र रामसेवक बिजली विभाग में संविदा में लाइनमैन है। शुक्रवार को सुबह ड्यूटी में कानपुर रोड पर गया था। वहां प्रेसर धुलाई करने वाले सलमान निवासी बेला ने बिजली आपूर्ति बंद रहने पर सवाल किया तो लाइनमैन ने बताया कि बिजली लाइन का काम चल रहा है।
इस वजह से बंद है। इस पर सलमान ने उसे पीट दिया। इस दौरान वहां पास में बैठे रामजी नाम के युवक ने भी लाइनमैन को पीट दिया। पिटाई के बाद लाइनमैन ने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी।
विज्ञापन
इस पर बिजलीकर्मियों ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी। हालांकि दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बेला ब्रजेश भार्गव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।