फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry farmers spoke Krikhoti

गुस्साए किसानों ने सुनाईं खरीखोटी

Thu, 20 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 20 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers spoke Krikhoti

किसान दिवस के दौरान मवेशियों में हो रही बीमारियों पर शिकायतों के बाद भी ध्यान न दिए जाने से पशुपालक एवं किसान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर उखड़ गए। कहा कि आखिर ऐसे किसान दिवस का क्या मतलब, जहां समस्याओं का निस्तारण ही न हो। बाद में जिला विकास अधिकारी के समझाने पर शांत हुए।

विज्ञापन



 
बुधवार को विकास कार्यालय सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके कुलश्रेष्ठ ने पशुओं को बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी देनी शुरू की। वह पशुपालकों को गलाघोंटू से बचाव को नि:शुल्क टीकाकरण की जानकारी दे रहे थे। बताया कि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पशुओं का टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन



 
इसी बीच अछल्दा ब्लाक के ग्राम भीखेपुर निवासी राकेश बाबू खड़े होकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर उखड़ पड़े। कहा कि हर किसान दिवस पर पशुओं को बीमारियों से बचाने को टीकाकरण की नसीहत दी जाती है, जबकि क्षेत्र के पशुओं में फैल रही बांझपन बीमारी के बारे में शिकायत कर उपचार कराने को कहा जाता है तो कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राकेश बाबू ने कहा कि जब पशुपालकों की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं देना है तो फिर किसान दिवस में उन्हें क्यों बुलाया जाता है। ऐसे किसान दिवस का आयोजन कर उसका मजाक मत बनाओ।


 
कहा कि अछल्दा पशु चिकित्सालय में मौजूद कर्मचारी धर्मेंद्र टीकाकरण कराने जाने वाले पशुपालकों को वापस कर देता है। पशुपालकों की सुनने वाला कोई नहीं है। मामला बढ़ते देख जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने पशुपालक को शांत कराया।



मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. कुलश्रेष्ठ ने किसानों को पशुधन बीमा योजना के बारे में बताया कि यह बीमा एक से तीन वर्ष के लिए होता है, जिसमें पशु की कीमत के अनुसार प्रीमियम निर्धारित होती है।


निर्धारित प्रीमियम में आधी पशु मालिक को वहन करनी पड़ती है, जबकि आधी सरकार संबंधित बीमा कंपनी को अदा करती है। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं का बीमा कराने की अपील की।


 
इस दौरान एक्सईएन सिंचाई पंकज यादव ने बताया कि बरसात न होने से सूखे की स्थिति बन गई है। कहा कि नहरों में जितना पानी है, उसका खेतों की सिंचाई में उपयोग करें। उन्होंने किसानों से नहर में बंधा न लगाए जाने की अपील की।



किसान दिवस में एक्सईएन नलकूप पंकज वर्मा,  एलडीएम दूधनाथ, जिला कृषि अधिकारी आदि ने विचार रखे। जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने किसानों, पशुपालकों से किसान दिवस में बताई गई जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed