फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   anaya first in race

100 मीटर दौड़ में अनन्या और उत्तम प्रथम

Tue, 09 Feb 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
anaya first in race
औरैया। तिरंगा पायका स्टेडियम में सोमवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में अनन्या और उत्तम प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सदर रमेश दिवाकर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हुनर को निखारने और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार ने बताया कि 100 मीटर बालिका दौड़ में अनन्या प्रथम, रेशमा द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में उत्तम सिंह प्रथम, सोल्जर द्वितीय, सौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रतीश पांडेय प्रथम, ब्रजभान सिंह द्वितीय, दीपांशु तृतीय, चक्का फेंक में दीपंाशु प्रथम, प्रतीश द्वितीय, गगन तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में सत्यपाल सिंह प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय, रजनीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

भारोत्तोलन में प्रतीश प्रथम और ब्रजनंदन द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, अंकुर तिवारी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक हरभूषण सिंह पीटीआई, नाथूराम राजपूत, सुशील कुमार, पंकज सिंह, संतोष, अवधेश, हरिओम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed