{"_id":"6851b0d339acbed3e80307d6","slug":"an-old-man-sitting-under-the-shade-of-a-tree-was-hit-by-a-loader-and-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127503-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ की छांव में बैठे वृद्ध को लोडर ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ की छांव में बैठे वृद्ध को लोडर ने मारी टक्कर, घायल
Tue, 17 Jun 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फफूंद। औरैया-फफूंद मार्ग पर गांव देवरपुर में तेज गति से आए लोडर ने 80 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे थे। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला।
गांव झाबरपुरवा निवासी 80 वर्षीय मथुरा प्रसाद मंगलवार की दोपहर को किसी काम से औरैया के लिए घर से निकले थे। गांव से कुछ दूर स्थित देवरपुर में मथुरा प्रसाद सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच सामने से आए लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने लोडर को थाने ले गई।