फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ambulence drivers didnt listen cmo

चालकों को मनाने पहुंची सीएमओ, नहीं माने प्रदर्शनकारी

Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ambulence drivers didnt listen cmo
प्रदर्शन कर नारेबाजी करते एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। छह सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। चिचौली अस्पताल परिसर में गाड़ियों को खड़ा करके चालकों ने नारेबाजी की। चालकों ने सीएमओ की बात भी नहीं मानी। काफी देर तक वार्ता के बाद भी सीएमओ को बैरंग लौटना पड़ा। चालकों ने जल्द ही प्रदर्शन उग्र करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 102, 108 एंबुलेंस के चालकों व अन्य कर्मचारियों द्वारा एंबुलेंस संघ के आह्वान पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वहीं जिलाध्यक्ष संजीव यादव के नेतृत्व में चिचौली जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ कंपनी सौतेला व्यवहार कर रही है। कंपनी द्वारा जो भी वादे किए गए, उनको निभाया नहीं जा रहा है। जबकि वह सरकार की योजना को सफल बनाने और मरीजों को गंभीर परिस्थितियों में भी अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देना कंपनी और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन स्थल पर जाकर सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने चालकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी नहीं माने और सीएमओ को चाभियां सौंपने तक की बात कही। इस पर सीएमओ को लौटना पड़ा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए नौ गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सोनू यादव, यशवीर यादव, विकास यादव, गोपाल शुक्ला, नीरज यादव, अर्जुन राजपूत, देवेंद्र, शरद यादव, प्रियंका चौहान, आरती, करिश्मा, आकांक्षा, ऋचा, शाकरा बानो, रतन सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से कुछ कर्मचारी भेजे जाने की जानकारी दी गई है। जिले को कितने चालक व कर्मचारी मिले हैं। इसकी जानकारी गुरुवार दोपहर प्राप्त होगी। फिलहाल अब नौ गाड़ियां संचालित हो रहीं हैं। - नितिन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रभारी, एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed