फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Aligarh aur Orai ke beech hoga Final Cricket Match

अलीगढ़ व उरई के ध्यानार्थ: अलीगढ़ और मथुरा के बीच आज फाइनल

Sat, 31 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh aur Orai ke beech hoga Final Cricket Match
दिबियापुर(औरैया)। दादा भाई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मंडी समिति मैदान में सेमीफाइनल मैच खेले गए। अलीगढ़ और मथुरा ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। आशीष तिवारी ने सर्वाधिक 51 रन, राज सिंह ने 40 रन नाबाद और मोहन चौहान ने 30 रन बनाए। सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ के विक्रांत प्रताप सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाब में सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ की टीम ने 15.5 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक चौधरी ने 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 29 गेंदों में 65 रन बनाए। माज अली ने 50 रन का योगदान दिया। सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर के युवा गेंदबाज अंश व सुनील पाल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने को बाध्य अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। विवेक ने सर्वाधिक 52 रन, रितेश शर्मा ने 25 रन और लव चौधरी ने 24 रन बनाए। बीएसएस एकेडमी उरई के हरीश कुमार और यशवर्धन सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बीएसएस एकेडमी उरई की टीम ने 16.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर सिमट गई। उत्तम कुमार ने सर्वाधिक 45 रन, यशवर्धन सिंह 26 और अभिषेक ने 17 रन जोड़े। अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा के लव चौधरी, विवेक व विमल ने 3-3 विकेट लिए। दोनों मैचों में शरीक उस्मानी और प्रिंस कुमार अंपायर रहे। इंडियन वेटरंस के अध्यक्ष योगेंद्र सेंगर ने विवेक को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी राघव मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन स्व. दादा भाई के अनुज विकास चंद्र दूबे ने किया।

यहां मेजर नीलेंद्र सिंह चौहान, धीरू सेंगर, शिवम शुक्ला, राघव मिश्रा, दीपू यादव, प्रवीण रघुवंशी, राजा ठाकुर, संदीप पाल प्रधान, आलोक सेंगर, जब्बर राजपूत समेत कई सम्मानित अतिथिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed