फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh suspention cancealed

भड़के सपाई अखिलेश की वापसी के बाद ठंडे हुए

Sun, 01 Jan 2017 12:12 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 01 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh suspention cancealed
धरने पर बैठे अखिलेश यादव समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
 अखिलेश यादव के पार्टी से निष्कासन पर डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र बिधूना के कार्यकर्ता भड़के रहेे। अखिलेश की वापसी पर यह शांत हुए। इन्होंने शुक्रवार की रात जाम लगा दिया था। पुलिस फोर्स पहुंचने पर जाम खुला था। शनिवार की सुबह इन्होंने फिर से जाम लगा दिया। यह धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक भगत सिंह चौराहे पर जाम लगा रहा। सूचना पर भारी संख्या में फ ोर्स तैनात हो गया। इसके बाद भी जाम नहीं खुला। अखिलेश यादव की वापसी की खबर पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
विज्ञापन


शुक्रवार को अखिलेश यादव के पार्टी से निष्कासन पर अखिलेश समर्थक भड़क गए। इन्होंने सुभाष चौक चौराहे पर जाम लगा दिया। समर्थकों ने शिवपाल का पुतला फूंक कर घंटों नारेबाजी की। फोर्स के समझाने पर कार्यकर्ता रात 11बजे घर चले गए। शनिवार सुबह 11 बजे इन्होंने नारेबाजी करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। यह धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता अखिलेश यादव की पार्टी में वापसी की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि अखिलेश यादव की पार्टी में वापसी पर ही धरना खत्म होगा।
विज्ञापन


इस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। दोपहर एक बजे वापसी की खबर पर समर्थकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जाम खोल दिया। इस दौरान शिवराज सिंह, सुखवीर यादव, विशाल चौहान, विपिन यादव सभासद, मनोज पाल, पुष्पेंद्र यादव, सीटू यादव, बीटू यादव, संदेश अग्निहोत्री, सत्यपाल पाल, रामआसरे राठौर, आजाद वेग मिर्जा, राजा वारिसी, सुनील मोटे, जितेंद्र यादव, मूलचंद्र बाथम, सोवाराम शंखवार, देवा यादव, मनोज पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed