{"_id":"5867fcac4f1c1b132ceee1ae","slug":"akhilesh-s-return-but-the-cirque-of-dibiapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की वापसी लेकिन दिबियापुर का दंगल बाकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की वापसी लेकिन दिबियापुर का दंगल बाकी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सपा कायाऱ्र्लय पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी परिवार में कलह से जिले का सियासी पारा चढ़ा रहा। शनिवार की दोपहर बाद अखिलेश यादव की वापसी से कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत दिखा। अखिलेश की वापसी से भले ही सपा का महादंगल रुक गया लेकिन दिबियापुर सीट पर दंगल बाकी है। शनिवार को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश की सूची के दोनों प्रत्याशी लखनऊ पहुंचे हैं।
अखिलेश यादव के निष्कासन के बाद सियासत गरमा गई थी। अखिलेश समर्थकों ने खासा हंगामा किया था। कुछ कार्यकर्ता साइलेंट मोड में चले गए। 24 घंटे बाद अखिलेश की वापसी से माहौल नरम हुआ। अब दिबियापुर विधानसभा के प्रत्याशियों का भविष्य तय होना है।
दिबियापुर सीट पर मुलायम सिंह ने पुराने साथी रहे स्व. धनीराम वर्मा की पुत्र वधू रेखा वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। अखिलेश यादव ने अपने खास व वर्तमान विधायक प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है। अखिलेश की वापसी के बाद इस सीट पर प्रत्याशी को लेकर मामला फंस गया है। कार्यकर्ता भी इस सीट से उम्मीदवार के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि शनिवार को दोनों प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया गया था। एक तरफ वर्तमान विधायक अखिलेश की बैठक में शामिल हुए तो रेखा वर्मा ने मुलायम सिंह की बैठक में शिरकत की। लखनऊ पहुंचीं रेखा वर्मा ने मोबाइल पर बताया कि अखिलेश की वापसी पार्टी के लिए बेहतर है। नेता जी के आदेश का वह पालन करेंगी। वहीं लखनऊ गए प्रदीप यादव का फोन नहीं लगा।