फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ajitmal will be developed with Rs 2.5 crores

Auraiya News: ढाई करोड़ से किया जाएगा अजीतमल का विकास

Mon, 21 Oct 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ajitmal will be developed with Rs 2.5 crores
अजीतमल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में ढाई करोड़ से विकास कार्य कराए जाने का खाका तैयार हुआ है। इसी दौरान क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गोशालाओं की बदहाली का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाॅक सभागार में ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम सहित कई पदाधिकारी व विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र के विकास पर चर्चा की और ढाई करोड़ से विकास कार्यों का खाका खींचा गया।
विज्ञापन

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभप्रद योजना पर चर्चा की। ब्लाॅक प्रमुख रजनीश पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में ग्राम पंचायत पचदेवरा में प्रस्तावित 33 केवी विद्युत केंद्र धरातल पर उतारने के लिए धन मुहैया कराया जाए। क्षेत्र में वंदन योजना चालू कर क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाए। खराब पड़ी सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, कमलेश अवस्थी, अवधेश भदौरिया, आशाराम राजपूत, बीडीओ अतुल यादव, सहित ब्लाॅक के समस्त कर्मचारी व बीडीसी और प्रधान रहे।

--------------
बैठक में आए यह प्रस्ताव
बैठक में आए प्रस्तावों में बृहद गोवंश सरक्षण केंद्र, एक नदी के घाट का सौंदर्यीकरण, एक बड़े खेल के मैदान बनाए जाने सहित ग्राम बारेपुर में 275 मीटर सड़क का निर्माण, बहादुरपुर ऊंचा में नाला, सड़क आदि के निर्माण सहित ढाई करोड़ के प्रस्ताव लिखे गए।


------------
प्रथम और तृतीय बुधवार को हो ब्लॉक दिवस: डीएम
डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की मंशानुसार विकास की धारा जिले के आखरी व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यमुना पट्टी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बताया कि ब्लाॅक में प्रथम और तृतीय बुधवार को ब्लॉक दिवस विशेष तौर पर आयोजित किया जाए, जिसमें ग्रामीणों की जनसमस्याओं, वृद्धा पेंशन, सम्मान निधि, आदि को निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed