Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Air quality is deteriorating; caution is the only way to stay safe.

Auraiya News: हवा की बिगड़ रही सेहत, सावधानी ही बचाएगी

Thu, 26 Nov 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Air quality is deteriorating; caution is the only way to stay safe.
फोटो-31-मेडिकल कॉलेज परिसर में जलता कूड़ा। संवाद
विज्ञापन

एक दिन में 52 अंक की बढ़ोतरी के बाद बुधवार को 132 पर पहुंचा एक्यूआई
दिन में धूप तो सुबह-शाम सर्द हवाओं से बढ़ रही लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी घट-बढ़ रहा है। पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद सोमवार को एक्यूआई घटकर 95 पर पहुंच गया था जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। बुधवार को इसमें कुछ गिरावट आई और एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। तीन दिनों के भीतर प्रदूषण स्तर में आए इस उतार-चढ़ाव से हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का एहसास लगातार बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचाव की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

तीन दिन में ऐसे बदला एक्यूआई का स्तर
15 नवंबर को बिधूना में एक्यूआई 236 तक पहुंच गया था। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट शुरू हुई और सोमवार को एक्यूआई घटकर 95 पर आ गया। मंगलवार को अचानक 52 अंकों की बढ़ोतरी के साथ यह 147 पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को 15 अंकों की गिरावट के साथ 132 दर्ज किया गया। मौसम में लगातार बदलाव और हवा की कम होती रफ्तार के बीच प्रदूषण का स्तर भी कभी बढ़ तो कभी घट रहा है। इससे लोगों को फिलहाल पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed