फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agriculture

समाधान दिवस में किसान पंजीकरण के लिए खोले गए काउंटर

Wed, 18 Mar 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
agriculture
औरैया। समाधान दिवस पर मंगलवार को औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील परिसर में गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में 27 किसानों ने पंजीकरण कराया। उधर, डीएम अभिषेक सिंह ने किसान पंजीकरण की समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीकरण कराने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम (न्यायिक) एमपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में गेहूं खरीद के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों के पंजीकरण का सत्यापन होने के बाद ही गेहूं क्रय किया जाएगा। इसलिए खरीद शुरू होने से किसान अपना पंजीकरण करा लें, जिससे किसानों की भूमि, पंजीकरण में दर्ज नाम, आधार नंबर तथा खाते का पीएफएमएस संभव हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल फोन नंबर ही अंकित कराएंगे। खतौनी की संख्या पंजीकरण में दर्ज कर कुल रकबे को एवं बोये गए रकबे को अंकित करना है। 100 क्विंटल से मात्रा अधिक होने पर तथा चकबंदी के ग्रामों में बेची जाने वाली मात्रा का शत-प्रतिशत मात्रा का सत्यापन एसडीएम द्वारा किया जाएगा। खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि मंगलवार को समाधान दिवस पर आयोजित पंजीकरण शिविर में 27 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें अजीतमल व बिधूना में चार-चार किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed