फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra Lucknow Intercity ran on the track on the fourth day, relief to the passengers

चौथे दिन ट्रैक पर दौड़ी आगरा लखनऊ इंटरसिटी, यात्रियों को राहत

Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Intercity ran on the track on the fourth day, relief to the passengers
दिबियापुर। कानपुर स्थित जीएमसी यार्ड में हो रहे इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कार्य के कारण तीन दिनों तक बंद रही सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस चौथे दिन नियमित रूप से शुरू हो गई। कानपुर के बजाय पनकी धाम तक चलने वाली पैसेंजर मेमू ट्रेन का भी कानपुर से आवागमन शुरू हो गया। इससे दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कानपुर में हो रहे कार्य के कारण आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 से 13 अप्रैल तक निरस्त रही। कानपुर टूंडला के बीच चलने वाली 04187 अप एवं 04188 डाउन मेमू ट्रेन कानपुर के बजाय पनकी धाम तक चली। इससे कानपुर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों समेत अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही थी। गुरुवार से आगरा-लखनऊ इंटरसिटी नियमित रूप से चलने लगी।
विज्ञापन

गुरुवार को 12180 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से लगभग 38 मिनट देरी से 9 बजकर 52 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों ने ट्रेन का संचालन शुरू होने से राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश के अनुसार अब यह ट्रेन नियमित चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के सोमना रेलवे स्टेशन पर हो रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण 17 अप्रैल को रद्द की गई 12419 अप एवं 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस का रद्दीकरण निरस्त कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार अब गोमती एक्सप्रेस 17 अप्रैल को पूर्ववत चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed