फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agra etawa memo will run from faffond

आगरा इटावा ईएमयू फफूंद से चलेगी

Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
agra etawa memo will run from faffond
दिबियापुर (औरैया)। आगरा-इटावा मेमो पैसेंजर को फफूंद से व फफूंद कानपुर पैसेंजर को इटावा से चलाने की तैयारी है। इस संदर्भ में मंगलवार को सांसद इटावा डा. रामशंकर कठेरिया के ट्वीट के बाद लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

औरैया के लोग आगरा-इटावा पैसेंजर को फफूंद से चलाने व इटावा के यात्री कानपुर फफूंद मेमो पैसेंजर को इटावा से चलाने की मांग लगातार कर रहे हैं। 2020 में इटावा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र देकर कानपुर-फफूंद मेमो को इटावा से व आगरा-इटावा मेमो को फफूंद तक विस्तार देने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर रेलवे ने सैद्धांतिक सहमति भी दे दी थी। इससे पहले कि ट्रेनों का विस्तारीकरण होता, कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का संचालन ही बंद हो गया। मंगलवार को सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने ट्वीट किया कि इटावा-आगरा ईएमयू पैसेंजर अब फफूंद रेलवे स्टेशन से चलेगी। जबकि लखनऊ फफूंद पैसेंजर को बढ़ाकर इटावा रेलवे जंक्शन तक किया गया है। इससे कंचौसी, फफूंद, पाता, अछल्दा, साम्हों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed