{"_id":"6a39847e9e1cc4f16209e515","slug":"agniveer-welcomed-home-after-completing-training-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147015-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे अग्निवीर का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे अग्निवीर का स्वागत
Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो -25- परिजन के साथ अग्निवीर विकास पाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू। नगर पंचायत रामनगर मोहल्ला निवासी विकास पाल ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय नौसेना के आईएनएस चिल्का ओडिशा में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद वह सोमवार को अपने घर लौटे। उसके आगमन पर स्वागत सत्कार किया गया।
विकास पाल के स्वागत के लिए मित्रों, शुभचिंतकों और मोहल्लेवासियों ने विशेष तैयारियां की थीं। जैसे ही वह अपने घर पहुंचे गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और भारत माता के जयघोष के बीच उनका स्वागत किया गया। युवाओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर खुशी का इजहार किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर विकास पाल का अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने कहा कि विकास पाल ने अपने माता-पिता ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विकास पाल के पिता चंद्रशेखर पाल एवं परिजन ने आगंतुकों का आभार जताया।