{"_id":"65c3c68f0f8aada7c70b9491","slug":"after-watching-the-video-pradhan-reached-the-secretariat-and-freed-the-cattle-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108401-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वीडियो देख प्रधान ने सचिवालय पहुंचकर मुक्त किए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वीडियो देख प्रधान ने सचिवालय पहुंचकर मुक्त किए मवेशी
Wed, 07 Feb 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। विमटामऊ स्थित अधूरे पड़े सचिवालय में बंद किए गए गोवंशों में एक की मौत हो गई। कुछ लोगाें की ओर से सचिवालय में बंद मवेशियों के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने सचिवालय में बंद मवेशियों को बाहर निकाला। साथ ही मृत हुए गोवंश को जमीन में दफन कराया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
ब्लाक बिधूना की ग्राम पंचायत विमटामऊ में नौगवां गांव के पास अधूरा पड़े सचिवालय में क्षेत्रीय लोगों की ओर से सचिवालय के अंदर तीन से चार गोवंशों को बंद कर दिया गया था। जिससे एक गोवंश का मौत हो गई। इसी बीच किसी ने सचिवालय के अंदर बंद मवेशियों को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही प्रधान हाकिम सिंह अधूरे पड़े सचिवालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने बंद मवेशियों को बाहर निकलवाकर गोशाला भिजवाया। साथ ही मृत पड़े गोवंश को दफना गया। एडीओ पंचायत नृपेन्द्र यादव ने बताया कि सचिवालय में बंद गोवंशों की जानकारी मिली थी। तत्काल प्रधान को मौके पर भेजकर गोवंश निकलवा दिये गए हैं। संवाद