{"_id":"82fdd1e024b91a7c4c452e7fdf33e9b7","slug":"after-the-one-month-sun-rise-with-fog-returned-lively-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे के संग एक माह बाद निकली धूप, लौटी रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे के संग एक माह बाद निकली धूप, लौटी रौनक
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने की हाड़कंपाऊ सर्दी के दौर के बाद गुरुवार को आखिरकार भगवान भाष्कर ने अपनी किरणों से शहरवासियों को राहत दी। सुबह के समय घने कोहरे के चलते देर से शुरू हुई दिनचर्या और बाद में निकली धूप ने सर्दी से जकड़े लोगों में गर्माहट ला दी।
विज्ञापन
गुरुवार को सूर्योदय के समय लोगों ने घना कोहरा देखा था तो सर्दी से जकड़े उनके चेहरों पर निराशा ही झलकती दिखाई दी। घने कोहरे के बीच ठंड से कपकंपाते बच्चे, साइकिलों, रिक्शों और पैदल स्कूल जाते हुए देखे गए तो एक बारगी मौसम की इस बेरुखी को कोसते दिखाई दिए।
विज्ञापन
दोपहर 12.30 बजे एकाएक कोहरे की चादर चीरकर भगवान भाष्कर ने अपनी किरणें बिखेरी। चंद समय ही शहर की रौनक अठखेलियां कर उठी।