फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the murder of the couple, the partner was put to death

दंपती की हत्या के बाद साथी को उतारा था मौत के घाट

Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
After the murder of the couple, the partner was put to death
पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पुलिस ने करीब एक माह बाद बिधूना कस्बा में स्कूल प्रबंधक व उनकी पत्नी के अलावा सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने प्रबंधक के घर से लूटे गए जेवर व रुपये भी बरामद किए हैं। घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने गार्ड की मदद से ही वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसे भी मार डाला।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली थाना क्षेत्र में 19 जनवरी की सुबह एसजीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक गंधर्व सिंह यादव व उनकी पत्नी कमला देवी का शव स्कूल स्थित आवास में पड़ा मिला था। प्रबंधक के घर का समान भी बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस अबी लूटपाट के बाद हत्या की आशंका ही जता रही थी कि कॉलेज स कुछ दूरी पर स्थित बीआरसी परिसर के खंडहर में किशोरगंज निवासी व पूना में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले विमल उर्फ सम्मी का भी शव बरामद हुआ। पुलिस शुरू से ही तीनों हत्याओं के तार आपस में जोड़कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने तहसील ग्राउंड के पास से बिधूना के ही कल्लन उर्फ नफीस निवासी किशोरगंज , प्रदीप उर्फ मोनू निवासी ग्राम शामपुर, नीटू उर्फ रोहित भदौरिया निवासी किशोरगंज को गिरफ्तार किया है। सख्ती से पूछताछ में तीनों ने दंपती और सिक्योरिटी गार्ड विमल की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।
एसपी ने बताया कि तीनों ने पहले गार्ड विमल की मदद से ही प्रबंधक के घर पर लूट और हत्या को अंजाम दिया, बाद में बटवारे के चलते विमल को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपियों के पास से प्रबंधक के घर से लूटी गई एक लाख की नकदी, जेवर, चेक बुक, पासबुक, एटीएम आदि बरामद किया गया है। बताया कि आरोपियों पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों को जेल भेजा गया है। गंधर्व सिंह कन्नौज के कॉलेज में भी शिक्षक रह चुके थे।
बटवारे में ज्यादा रकम चाहता था गार्ड
पुलिस हिरासत में हत्यारोपियों ने बताया कि वारदात से पहले बराबरी का हिस्सा तय किया गया था, लेकिन बाद में गार्ड विमल लूटे गए माल से अधिक हिस्से की मांग करन लगा। इस पर उसका भी गला दबाकर जान से मारना पड़ा। बताया कि तीनों ने लूट के इरादे से ही प्रबंधक के घर वारदात को अंजाम दिया था।
17 की रात ही कॉलेज में घुसा था गार्ड
आरोपियों के मुताबिक गार्ड विमल कॉलेज की भौगोलिक स्थिति से परिचित था। इसलिए उसकी योजना पर उन लोगों को घटना को अंजाम देने की ठानी। विमल 17 जनवरी की रात ही कॉलेज में जा छिपा था, फिर 18 की रात घटना को अंजाम दिया गया। यही वजह है कि 17 जनवरी के फुटेज में विमल भी पुलिस को दिखाई दिया था।

विरोध करने पर दंपती को मारा था
आरोपियों ने बताया कि वे लोग प्रबंधक के सोने पर अलमारी से जेवर, नकदी पार कर रहे थे, तभी दोनों पति पत्नी जाग गए और शोर मचाने का प्रयास करने लगे। घटना का विरोध करने पर ही उन चारों ने मिलकर दोनों पति पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपी कॉलेज पीछे ही अक्सर गांजा पीने भी जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed