फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the merger, pre-primary classes will be run in 116 vacant schools

Auraiya News: विलय के बाद खाली 116 स्कूलों में चलेंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

Tue, 24 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 24 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
After the merger, pre-primary classes will be run in 116 vacant schools
औरैया। कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नजदीकी दूसरे स्कूलों में समायोजित होंगे। ऐसे में जिले में खाली हुए 116 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए यहां पर आउटसोर्स के जरिए पद भरे जाएंगे। इन पदों की भर्ती के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात तय किए। प्रत्येक विद्यालय में 35 छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती का मानक रखा गया।
विज्ञापन

मौजूदा वक्त में औरैया जनपद में 1265 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। कम नामांकन से अधिकांश स्कूलों में छात्र व शिक्षक का अनुपात गड़बड़ाया है। स्कूलों में लगातार बच्चों की संख्या घट रही है। इससे स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षक हो गए। ऐसे में सरकार ने कम नामांकन वाले स्कूलों के बच्चों को मर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश पर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे 116 स्कूल सामने आए हैं, जहां पर बच्चों की नामांकन संख्या सात से 50 के बीच में है। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे दूसरे स्कूलों में समायोजित होंगे। ऐसे में इन खाली स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने की तैयारी है। यदि पहले से प्री प्राइमरी आंगनबाड़ी मौजूद हैं तो उसका इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के लिए किया जाएगा।


बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि समायोजन से खाली स्कूलों में भी विभाग प्री प्राइमरी क्लासेज चलाने की तैयारी है। आउटसोर्स के जरिए विभिन्न पदों को भरा जाएगा। अन्य संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed