फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After sparking, the wire broke and fell on the young man, death

स्पार्किंग के बाद तार टूटकर युवक पर गिरा, करंट से मौत

Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
After sparking, the wire broke and fell on the young man, death
After sparking, the wire broke and fell on the young man, death - फोटो : AURAIYA
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर में तारों में स्पार्किंग होने के बाद तार सोते हुए युवक पर गिरा।करंट की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। मंगलवार की शाम परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रसादपुर निवासी नरेंद्र कुमार (22) पुत्र मुकुट सिंह घर के कमरे में सोते समय घटना हुई। मृतक की पत्नी मिथलेश कुमारी ने बताया कि सोमवार को सुबह पति नरेंद्र एक चारपाई पर सो रहे थे। जबकि पास में ही दूसरी चारपाई पर वह और उसका पांच माह का पुत्र सो रहे थे। बताया कि सुबह घरेलू आपूर्ति के ऊपर से निकले तारों में स्पार्किंग होने पर एक तार टूटकर नरेंद्र के ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह जागी। बताया कि जागने पर उसने देखा कि जलकर टूटा तार नरेंद्र के शरीर पर पड़ा था। तार में करंट था। हटाते हुए उसने इसकी जानकारी गांव के लोगों व रिश्तेदारों को दी। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को रिश्तेदारों के आने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर दिबियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक की मौत करंट से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed