फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After interrogation, gathered old notes link

कड़ी पूछताछ के बाद जमा हुए पुराने नोट

Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
After interrogation, gathered old notes link
बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा करने के लिए लाइन मेें लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
रिजर्व बैंक की ओर से जारी अधिसूचना और वित्त मंत्री अरुण जेटली के नोटबंदी को लेकर दिए बयान से जिले की बैंकों में असमंजस है। इससे बैंक अधिकारियों और खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बैंकों में कड़ी पूछताछ के बाद पांच हजार से अधिक रुपये जमा किए गए। पूछताछ से बचने के लिए कई लोग रुपये जमा किए बिना बैरंग हो गए।  
विज्ञापन


 नोटबंदी को लेकर मंगलवार को नई अधिसूचना जारी हुई। इसके तहत सिर्फ एक बार ही खाते में 5000 से अधिक रुपये जमा किए जा सकते हैं। इसी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान था कि पहली बार पुराने नोट जमा करने वालों से पूछताछ नहीं होगी। दूसरी ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अधिसूचना के  तहत पुराने नोट जमा करने वाला सिर्फ एक बार रुपये जमा कर सकता है। जमाकर्ता को रुपये रखे होने का कारण बताने के साथ ही फार्म भी भरना होगा। दोनों बयानों में विरोधाभास से बैंक अधिकारी दो दिन परेशान रहे। पूछताछ से बैंक कर्मियों और खाताधारकों में बहस भी हुई।
विज्ञापन


यह बनाए बहाने
 रुपये जमा करने वालों ने बैंक में अधिक भीड़ होने, अलमारी में रुपये दबे होने, लॉकर में रुपये पड़े रहने, उधारी का रुपया आने, शादी में रुपये बच जाने आदि के बहाने बनाए। इन बहानों को रुपया जमा करने वालों को फार्म में लिखना पड़ा। इसके बाद रुपये जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेबिलगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैश जमा करने वालों की संख्या कम देखने को मिली। शाखा प्रबंधक निशाद खान ने बताया कि 4000 से कम रुपये जमा करने वालों से पूछताछ नहीं की गई। आरबीआई के नियमों के तहत पांच हजार से अधिक रुपया जमा करने वालों से पूछताछ की गई। इसकी फीडिंग भी की जा रही है। अधिकांश लोगों ने रुपये अलमारी में रखे रहने व भीड़ अधिक होने की बात कही है।


 आईडीबीआई बैक में रुपये निकालने व जमा करने वालों की भीड़ न के बराबर थी। इससे दोनाें काम एक ही काउंटर पर हुए। 5000 से कम रुपये जमा करने वाले युवक से पूछताछ नहीं की गई। शाखा प्रबंधक रुचिर कृष्ण कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को लगभग छह लाख रुपये पांच हजार से अधिक के पुराने नोटों में कई खाताधारकों ने जमा किए। सबसे ज्यादा लोगों ने बैंक में उमड़ने वाली भीड़ का हवाला दिया। कुछ लोगों ने बीमार होने की बात कही है। सभी के रुपये खाते में जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed