फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After crushing the woman, the truck collided with the tractor, four serious

महिला को कुचलने के बाद ट्रक ट्रैक्टर से टकराया, चार गंभीर

Mon, 31 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
After crushing the woman, the truck collided with the tractor, four serious
बेला। बेला-बिधूना मार्ग पर बांधमऊ गांव के पास रविवार देर रात ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बांधमऊ व पुरवा दूजे के बीच देर रात हुए कन्नौज की ओर से आलू लादकर आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मैत हो गई। इसके बाद ट्रक आगे जा रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। ट्रैक्टर सवार बिधूना खरगपुर निवासी राजेश, संजीव, जयवीर व उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों किसान बुआई के लिए कन्नौज से आलू लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़ कर भाग निकले। हादसे की जानकारी पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह बेला थाने की पुलिस संग पहुंचे। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त बिधूना आदर्श नगर निवासी दीपा शर्मा (47) पत्नी राजेश शर्मा के रूप में की। लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। अचानक से सड़क पर आ जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर के सड़क के बीचोबीच खड़े हो जाने से बिधूना मार्ग पर एक घंटे जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ के अनुसार घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed