{"_id":"5fbbfe718ebc3e9b946f6194","slug":"affliction-in-markets-roads-jammed-auraiya-news-knp5958938102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकरे नहर पुल के कारण पूरे दिन जाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो23एयूआरपी 29- नहर पुल पर जाम के बीच रेंगकर गुजरते वाहन।
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
दिबियापुर (औरैया)। बाजारों में सहालगी रौनक के बीच वाहनों का रेला सोमवार को पूरे दिन नहर पुल से होकर गुजरता रहा। इससे पूरे दिन नहर पुल पर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगकर गुजरते नजर आए। पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
दिबियापुर में नहर पुल संकरा होने के कारण अक्सर राहगीरों को जाम से दो चार होना पड़ता है। पिछले दिनों जाम की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सुबह 8 से शाम 8 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री को बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया था। इसके बाद भी नहर पुल पर जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है। सहालग के चलते सोमवार को बाजारों में भीड़ रही। इसके साथ ही लोग शादी विवाह आदि समारोह में जाने के लिए वाहनों से निकले। इसके कारण पूरे दिन नहर पुल पर जाम की स्थिति रही। कई बार भीषण जाम से राहगीरों को दो चार होना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पूरे दिन जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर ही गुजरे। इस दौरान थाना पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।