फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Affidavit became the basis for showing the living as dead

Auraiya News: हलफनामा बन गया जिंदा को मृत दिखाने का आधार

Tue, 11 Nov 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Affidavit became the basis for showing the living as dead
अजीतमल। महिला पर फर्जी तरीके से जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी लक्ष्मण का मृत्यु प्रमाण पत्र उस समय जारी होने का मामला सामने आया है जब वह अस्पताल में भर्ती था। नगर पंचायत ने लक्ष्मण का मृत्यु प्रमाण पत्र चार जनवरी 2025 को जारी कर दिया था, जबकि उस समय वह सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। मेडिकल कॉलेज से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र चार अक्तूबर 2025 को जारी हुआ। आरोप है कि महिला ने पीएम आवास योजना का पैसा व जमीन हड़पने के लिए खुद को लक्ष्मण की पत्नी बताया। उसने साक्ष्य के तौर पर हलफनामा प्रस्तुत किया। जब आवेदन की जांच हुई तो वह उसी जगह मौजूद मिली। इससे संतुष्ट होकर कर्मचारी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। कर्मचारी का दावा है कि महिला ने अपना आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया, जिसमें उसके पति का नाम लक्ष्मण ही था। उसने साबित किया कि वह लक्ष्मण की पत्नी है। इधर, लक्ष्मण के परिजन की शिकायत पर मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। परिजन कह रहे हैं कि वह उस महिला को जानते भी नहीं हैं। लक्ष्मण की शादी ही नहीं हुई। नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल ने बताया कि जल्द जांच कर आख्या प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

महिला ने जो हलफनामा प्रस्तुत किया है, उसमें साफ लिखा है कि उसके द्वारा दी गई जानकारी सही है। यदि इसमें गलती पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। जांच में यदि लक्ष्मण के परिजन की शिकायत सही निकली तो महिला को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed