{"_id":"65f1f3a2f9a5a8ca2b0e3594","slug":"advocates-threw-the-bag-of-dasta-navis-who-made-the-deed-of-marriage-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109744-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बैनामा करने वाले दस्ता नवीस का अधिवक्ताओं ने फेंका बस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बैनामा करने वाले दस्ता नवीस का अधिवक्ताओं ने फेंका बस्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। तहसीलदार न्यायालय का समय परिवर्तित किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं की ओर से तीन दिनों से तहसील में हड़ताल जारी है। बुधवार को एक दस्ता नवीस का बैनामा करने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने संबंधित दस्तानवीस का बस्ता फेंक दिया।
मामले को तूल पकड़ते देख साथी अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को रफा-दफा कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं का कहना है कि जब हड़ताल चल रही है तो फिर इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामऔतार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
दस्ता नवीस की ओर से बैनामा/रजिस्ट्री कराने को लेकर कुछ अधिवक्तागण आवेशित हुए थे। आपस में मामला सुलझा लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री आमोद त्रिपाठी ने बताया कि अजीतमल तहसील के अधिवक्ता गुरुवार से न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। जिसमें अधिवक्ताओं की ओर से तहसीलदार न्यायालय के परिवर्तित समय को लेकर न्यायालय का समय सुबह 11 बजे के स्थान पर पुराने समय दोपहर दो बजे किए जाने की मांग की जा रही है।