फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Administration is eyeing people returning home from other cities in auraiya

औरैयाः दूसरे शहरों से घर लौट रहे लोगों पर प्रशासन की नजर

Mon, 23 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Administration is eyeing people returning home from other cities in auraiya
औरैया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और कई राज्यों और शहरों के लॉक डाउन के बाद दूसरे शहरों में काम कर रहे काफी तादाद में लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं। इन लोगों पर जिला प्रशासन ने नजर रखना शुरू कर दिया है। ग्रामीण इलाकों के लिए विकास खंड कार्यालय व कस्बे के लिए नगर पंचायत स्तर पर सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए लेखपाल, प्रधान व सचिव के साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारी अपनी ग्राम पंचायतों व क्षेत्रों में ऐसे लोगों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। इधर, नगर पंचायत स्तर पर कस्बे में बाजार और सामुदायिक क्षेत्रों में कीटनाशक घोल भी छिड़के जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर खुद बीडीओ ने भाग्यनगर ने अपनी देखरेख में सूची तैयार कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को बीडीओ भाग्यनगर शांति यादव ने बताया कि इस काम में प्रधान, सचिव व सभी एडीओ व कर्मचारी जुट गए हैं। ग्रामीणों को बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एडीओ ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने बताया पहले दिन करीब सौ से भी अधिक लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है। इसमें ग्राम पंचायत बढ़ुआ, खानपुर, फफूंद, पीपरपुर, ममरेजपुर खाम, फूटाताल, मुडना रामदत्त व महाराजपुर बहादुर सिंह समेत कई गांवों की सूची बनाई जा चुकी है।
मंगलवार तक पूरी सूची तैयार कर डीएम कार्यालय भेज दी जाएगी। फफूंद नगर पंचायत में भी कर्मचारी बाहर से आए लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed