{"_id":"5e9898738ebc3e77b257bb0d","slug":"administration-engaged-in-sanitizing-477-gram-panchayats-auraiya-news-knp5555698145","type":"story","status":"publish","title_hn":"477 ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
477 ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शहरीय क्षेत्रों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैनिटाइज करने की मुहिम तेज करने की योजना है। डीपीआरओ ने सात ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर 477 ग्राम पंचायतों में सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मियों के लिए हैंड ग्लब्स, मास्क व ब्लीचिंग का इंतजाम करने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव को सौंपी गई है। वहीं, यह जानकारी भी मिली है कि जिलेभर में करीब 50 फीसदी ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज कराने का काम पूरा हो चुका है।
प्रमुख सचिव पंचायतराज ने डीएम अभिषेक सिंह व डीपीआरओ राजेश चौरसिया को पत्र भेजकर ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर डीपीआरओ ने जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के एडीओ पंचायतों को पत्र भेजकर जिले की सभी 477 ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। पंचायत सचिवों को सफाई कर्मचारियों को मास्क, हैंड ग्लब्स, सफाई से संबंधित सभी संसाधन व ब्लीचिंग पाउडर के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में जलभराव की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कराने को कहा गया है।
डीपीआरओ ने कहा कि सभी एडीओ पंचायत को एक सप्ताह के अंदर ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि 477 में 50 फीसदी से ज्यादा ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज कराने का काम पूरा हो चुका है।