{"_id":"5ecfe7d48ebc3e90984dbe5c","slug":"administration-alert-regarding-grasshopper-team-auraiya-news-knp562514529","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
विज्ञापन
जिले में टिड्डी दल के हमले की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
इनसे निपटने के लिए गुरुवार को डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकायों, अग्निशमन विभाग, जिला पंचायत राज विभाग व कृषि विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
साथ ही ब्लॉक स्तर पर प्रधानों के साथ बैठक कर टिड्डी दल से निपटने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि टिड्डी दल के इस समय झांसी, ललितपुर व सोनभद्र (यूपी) में होने की सूचना है। ऐसे में जिले में इनके हमले की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इनसे निपटने के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने नगर पंचायत, नगर पालिका व अग्निशमन विभाग को फॉगिंग के लिए टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनसे निपटने के लिए 400 लीटर दवाइयों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
कृषि विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, औरैया, अजीतमल व एरवाकटरा ब्लॉक में मंगलवार व गुरुवार को अछल्दा ब्लॉक सभागार में प्रधानों और किसानों के साथ बैठक कर जागरूक किया जा रहा है। किसानों से कहा गया है कि वह सतर्क रहें।
उपकृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि टिड्डी दल शाम को सात बजे से सुबह आठ बजे तक पेड़-पौधों पर सोते हैं, उसी समय उन पर छिड़काव कर मारा जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्लोरोपायरीफास एक मिली लीटर एक लीटर पानी के औसत से डालकर छिड़काव करें।
टिड्डी दल के आने पर किसान दिन में धुंआ, थाली, ड्रम, लाउड स्पीकर ध्वनी विस्तारक यंत्र बजाकर इनको भगा सकते हैं।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि टिड्डी दल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विकास भवन सभागार में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की है।
जिसमें टिड्डी दल के आगमन होने की दशा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी 8272893015 व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा के दूरभाष 9760201353 के मोबाइल पर सूचना दी जा सकती है।