फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ADM staged in Jam

जाम में फंसे एडीएम ने लगाई लताड़

Thu, 09 Mar 2017 11:48 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 09 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ADM staged in Jam
पूछतांछ करते एसडीएम रामसेवक द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
 बीच सड़क तक गाड़ियां खड़ी करने वालों में उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक एडीएम ने हाजी पेट्रोल पंप के समीप खड़ी गाड़ियों की पूछतांछ की और उनकी रिकार्डिंग कराई। एडीएम ने बताया कि इन सभी गाड़ियों को सीज कराया जाएगा जिससे कि सड़क पर वाहन खड़े करने पर लगाम लग सके।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह एडीएम रामसेवक द्विवेदी अपने आवास से निकल मंडी समिति मतगणना स्थल का जायजा लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाजी पेट्रोल पंप के समीप लगे जाम मेें उनकी गाड़ी फंस गई। एडीएम ने गाड़ी से उतरकर फुटपाथ पर खड़ी बसें और चार पहिया वाहनों की रिकार्डिंग करवाई। साथ ही वहां खड़े लोगों से गाड़ियों के संबंध में पूछतांछ की।
विज्ञापन


लोगों ने पूछतांछ के दौरान बताया कि गाड़ियां उनकी नहीं हैं। वह तो राहगीर हैं। जिस पर एडीएम ने सभी गाड़ियों की सीज होने की बात कही। तभी मौका पाकर चालक एक-एक करके गाड़ियां लेकर भाग निकले। एडीएम ने किसी को रुकवाने का प्रयास नहीं किया। इसकी जानकारी टीआई और कोतवाली पुलिस को दी। एडीएम ने बताया कि सड़क पर खड़ी मिली सभी गाड़ियों की रिकार्डिंग करा ली गई है। इन सभी गाड़ियों के नंबर उनके पास रिकार्ड हो चुके हैं। इन सभी गाड़ियों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed