फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AD summoned the doctor who was victimized in the viral video

Auraiya News: वायरल वीडियो में पीड़ित चिकित्सक को एडी ने किया तलब

Thu, 29 Feb 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
AD summoned the doctor who was victimized in the viral video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। चार दिन पहले सीएमओ के एक चिकित्सक से रिश्वत लेने के वायरल वीडियो का मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। इस प्रकरण में जिलाधिकारी ने सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया था। वहीं अब विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित चिकित्सक को दो दिन बाद कानपुर तलब किया है।
चार दिन पहले सीएमओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा व कुष्ठ रोग विभाग में परामर्शदाता के रूप में तैनात डॉ.विशाल अग्निहोत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सीएमओ की ओर से पांच हजार रुपये देख आठ हजार रुपये से कम लेने से इन्कार किया गया था। इसके अलावा भी वायरल वीडियो में काफी बातचीत की गई थी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित चिकित्सक की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई गई थी। यही नहीं पीड़ित चिकित्सक की ओर से एंटीकरप्शन विभाग को भी शिकायती पत्र भेजा गया है। इधर पूरे मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आ गया है। जहां एडी स्वास्थ्य कानपुर अर्चना गुप्ता की ओर से पीड़ित चिकित्सक डॉ.विशाल अग्निहोत्री से फोन पर वार्ता करके दो दिन बाद कानपुर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ.विशाल ने बताया कि एडी स्वास्थ्य की ओर से उन्हें तलब किया गया है। वह एक मार्च को वह एडी साहब के समक्ष उपस्थित होकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी से उन्हें अवगत कराएंगे। वहीं मामले में कई पक्ष दोनों के बीच समझौता कराने में भी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed