फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken if the school bus leaves without teacher

औरैयाः बिना शिक्षक स्कूली बस निकली तो होगी कार्रवाई

Mon, 05 Sep 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the school bus leaves without teacher
औरैया। बिना शिक्षक बच्चों को लेकर चलने वाली स्कूली बसों पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ की प्रवर्तन टीम की ओर से अब परिवहन नियमों के साथ इसके लिए भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने बताया कि स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और बिना शिक्षक बस के संचालन की शिकायतों के चलते विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही स्कूल प्रबंधकों और प्राचार्य को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी है। स्कूल प्रबंधन को उन्हें बताया गया है कि स्कूली वाहन में चालक के साथ एक अध्यापक का होना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर स्कूल प्रबंधन और स्कूल प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर ड्राइविंग लाइसेंस को भी रद किया जा सकता है।
विज्ञापन

रेहाना बानो ने बताया कि चार दिन में 20 ओवरलोड, 10 डग्गामार, 15 बगैर हेलमेट, नौ पर सीट बेल्ट न लगाने और प्राइवेट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई है। बावजूद इसके हर रोज सैकड़ों युवा बगैर सीट बेल्ट, हेलमेट फर्राटा भरते नजर आते हैं। अभियान लगातार चलता रहेगा, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed