{"_id":"6452b297f902b1ce43046c07","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-create-disturbance-auraiya-news-c-12-1-215027-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई
Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
औरैया। आईजी कानपुर जोन ने बुधवार शाम ककोर स्थित पुलिस कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बैठक की। कहा कि निकाय चुनाव में व्यवधान फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाए। किसी भी तरह की चूक व गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से अब तक की गई पाबंद की कार्रवाई, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों के साथ पूर्व के चुनाव में विवाद वाले बूथों की जानकारी की।
बैठक से पहले आईजी प्रशांत कुमार जिले की अजीतमल व औरैया तहसील क्षेत्रों का दौरा किया। देर शाम एसपी चारु निगम व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने चुनाव के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली पुलिस फोर्स व अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पोलिंग पार्टी रवाना किए जाने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया।
साथ ही बैलेट बॉक्स रखे जाने वाले स्थल को भी देखा। आईजी ने कहा कि निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ निष्पक्ष कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन संकल्पबद्ध है। किसी भी दशा में चुनाव के दौरान माहौल को खराब नहीं करने दिया जाएगा। मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए माहौल को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि यदि कोई भी किसी भी प्रकार से मतदाता को धमकाता है या फिर लालच देकर उसका वोट खरीदने का काम करता है और शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।