{"_id":"15f16067c9d112f03f4a94dbc822b36d","slug":"action-on-absent-voting-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मतदान अफसरों पर कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मतदान अफसरों पर कारवाई
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए चल रही पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी के ट्रेनिंग के दूसरे दिन सात पीठासीन व 21 प्रथम मतदान अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ एडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कर्मचारियों के संबंधित विभागों को पत्र जारी कर कार्रवाई की प्रक्रिया करने को कहा गया है। मुख्यालय सभागार में दूसरे दिन पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक/उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार ने कर्मिकों को मतपेटिका के उपयोग, बूथ पर निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने, चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने व चुनाव पश्चात मतपेटिका को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में जमा कराए जाने संबंधित जानकारियां दी।
विज्ञापन
दूसरे दिन ट्रेनिंग के दौरान दो पालियों में प्रशिक्षण कोड 751 से 1500 कार्मिकों को शामिल होना था, जिसमें सात पीठासीन अधिकारी व 21 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी एके सिंह ने अनुपस्थित कार्मिकों ट्रेनिंग से नदारद रहने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव संवेदनशील काम है, इसमें किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी- मदन लाल, नरेंद्र पाल, अमर सिंह, श्रीप्रकाश, लाकेश कुमार, मोहम्मद फरमान, बीएल सागर।
अनुपस्थित प्रथम मतदान अधिकारी - रवि सिंह यादव, अनिरूद्ध बाबू, विश्राम सिंह, अरूण कुमार शुक्ला, रामवीर सिंह, कैलाश त्रिपाठी, सुरेश चंद्र यादव, यतेंद्र कुमार परमार, उत्तम कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, मंगे लाल, विनोद कुमार, विनोद शर्मा, सुधीर कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार, संजीव कुमार।