फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

खाद की दुकान निलंबित, स्पष्टीकरण मांगा

Sat, 18 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
action
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के अनंतराम में खाद की दुकान पर अभिलेखों को अपूर्ण रखने व निर्धारित दर से ज्यादा पर खाद की बिक्री के मामले में एसडीएम की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान निलंबित कर दी है। साथ ही खाद विक्रेता को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने 13 दिसंबर को आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र अनंतराम का निरीक्षण किया था। इसमें दुकान के अभिलेख अपूर्ण होने के साथ अधिक दरों पर खाद की बिक्री करने, स्टाक में खाद होने के बाद भी किसानों को लिए मना करने व स्टाक बोर्ड अपूर्ण होने जैसी खामियां मिली थी।
विज्ञापन

इस मामले में उपजिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने दुकान निलंबित करने के साथ अग्रिम आदेश तक खाद के वितरण व भंडारण पर रोक लगा दी है। उन्होंने दुकान के संचालक नंद किशोर को तीन दिन के अंदर सभी अभिलेख व स्टाक वितरण रजिस्टर व अन्य अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed