{"_id":"610ad2288ebc3e3ca9168310","slug":"action-auraiya-news-knp6443427110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी करते हुए पकड़ी बसें, पांच सीज, दो का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारी करते हुए पकड़ी बसें, पांच सीज, दो का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। परिवहन विभाग ने मंगलवार की रात डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली जाने वाली सात डग्गामार बसों को पकड़ा गया। पांच बसों को सीज किया और दो बसों का चालान किया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
पीटीओ रेहाना बानो ने मंगलवार की देर रात तक बिधूना क्षेत्र में दिल्ली जाने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया। पीटीओ ने बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन के निर्देश पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान सात बसे डग्गामारी करते पकड़ी गई है।
पांच बसों को सीज किया गया है। एक बस बेला, एक दिबियापुर तथा तीन बसें बिधूना थाने में खड़ी कराई गई है। दो बसों का चालान किया गया है। अभियान की जानकारी मिलते ही कुछ बस चालक बीच रास्ते में ही बस खड़ी कर भाग गए। वहीं, कुछ बस संचालक गाड़ियों को छुड़वाने के लिए अधिकारियों और थाने के चक्कर लगाते देखे गए। उधर, पीटीओ रेहाना बानो ने कहा कि लगातार अभियान चला कर डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।