{"_id":"5fd8fb128ebc3e3c4d57a616","slug":"action-auraiya-news-knp6001156198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान से दिव्यांगों को जांच के बाद मिलेगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान से दिव्यांगों को जांच के बाद मिलेगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
औरैया। जिले में 69 हजार शिक्षकों की दो बार में हुई नियुक्ति में कान से 15 दिव्यांगों के नियुक्ति पत्र रोके गए हैं। इन दिव्यांग शिक्षकों को डीएम के निर्देशन में गठित जिला मेडिकल बोर्ड से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
जिले में लगभग 256 दिव्यांग पहले से हैं। जिसमें 25 आंख, 77 चलन क्रिया व 154 कान दिव्यांग हैं। कान से दिव्यांग शिक्षकों को लेकर शासन स्तर तक शिकायत हुईं। इस पर डीएम अभिषेक सिंह ने तत्कालीन बीएसए एसपी सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिस पर करीब सात-आठ माह तक शिक्षकों का वेतन रोक दिया था। बाद में डीएम के निर्देश पर सीएमओ की देखरेख में जिले में मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच कराने के निर्देश दिए थे लेकिन मामला न्यायालय में चला गया।
69 हजार शिक्षकों की भर्ती की पहली भर्ती में 11 व दूसरी भर्ती में चार कान के दिव्यांग चिन्हित हुए हैं। जिन्हें जिले के मेडिकल बोर्ड से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन के अंदर आदेश तैयार हो जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि कान से दिव्यांग शिक्षकों की नियुक्त में स्पष्ट अंकित हैं कि गठित मेडिकल बोर्ड से उन्हें जांच करानी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।