फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

निर्माण में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को नोटिस

Thu, 19 Nov 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
action
औरैया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बुधवार को भाग्यनगर में निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र एवं राजकीय कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता को लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि 85 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा। भवन का निर्माण 2019 दिसंबर में पूर्ण किया जाना था। परंतु कार्यदायी संस्था द्वारा समय से कार्य पूरा नहीं किया। इस पर जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को भवन की फर्श, दरवाजे, बिल्डिंग मैटेरियल आदि की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भवन की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए, सभी मानक पूरे होने पर ही भवन को हैंडओवर किया जाए। राजकीय कृषि बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 476 क्विंटल गेहूं का बीज प्राप्त हुआ था जिसमें 336 किसानों को 200 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को 15 किसानों को आठ क्विंटल बीज का वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि वाले खाते में ही बीज से संबंधित सब्सिडी भेजी जाए। जिससे कि किसानों को आसानी से सब्सिडी प्राप्त हो सके। सब्सिडी किसानों को समय से प्राप्त होनी चाहिए। यदि किसी किसान के खाते में कोई गड़बड़ी हो तो उसे तुरंत सही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed