{"_id":"5fa59b5b8ebc3e75017f7be9","slug":"action-auraiya-news-knp592875232","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट जीएसटी ने रमाकांत स्वीट हाउस पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट जीएसटी ने रमाकांत स्वीट हाउस पर मारा छापा
विज्ञापन
औरैया। शहर की प्रतिष्ठित रमाकांत स्वीट हाउस पर शुक्रवार को स्टेट जीएसटी के सेल्स टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर ने छापा मारा। प्रतिमाह बिक्री के टर्न ओवर का लेखा जोखा लेकर जांच शुरू की है।
ज्वाइंट कमिश्नर सेल्स टैक्स हरीलाल ने टीम के साथ मौके पर मिले दस्तावेज, बिल आदि अपने कब्जे में लिए। साथ ही वार्षिक भरे जा रहे रिटर्न फार्म भी देखे। इस संबंध में हरीलाल ने बताया कि एडीशनल कमिश्नर वाणिज्यकर इटावा जोन सत्य नारायण के आदेश के बाद रमाकांत स्वीट हाउस पर छापा मारा गया। फर्म संचालक रमाकांत पोरवाल द्वारा एक साल की बिक्री 50 लाख रुपये दिखाते हुए टैक्स अदायगी की जा रही है। जबकि मौके पर अब तक की गई जांच पड़ताल में इसका लगभग तीन गुना से ज्यादा बिक्री का मामला सामने आ रहा है। बताया कि पिछले तीन सालों की बिक्री के अलावा दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों, बिजली खपत आदि सभी का खाका तैयार कर टैक्स चोरी का आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज छापे के दौरान मौके पर 16 लाख का माल पाया गया है, जिसमें 12 लाख की मिठाई, तीन लाख का मैटेरियल व एक लाख रुपये का कच्चा माल मिला है। 2 लाख 15 हजार रुपये का टैक्स बना है। इसको तीन दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बरामद माल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सम्मन देकर खरीद की जांच की जाएगी। यह जांच लगभग तीन माह में पूरी होगी। उसके उपरांत ही पूरे साल होने वाले काम व उसके टैक्स का सही निर्धारण पता चल सकेगा। फर्म संचालक रमाकांत का कहना है कि त्योहार पर सभी दुकानदारों की तरह उसके यहां भी अधिक माल बनाया जाता है। कर्मचारी भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रखे जाते हैं। त्योहार के दिनों की स्थिति के लिहाज से चेकिंग कर टैक्स का निर्धारण किया जाना न्याय की बात नहीं है।