{"_id":"5f1738678ebc3ea08a0d4364","slug":"action-auraiya-news-knp5725103140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अभिलेख जांचने को गठित होगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अभिलेख जांचने को गठित होगी कमेटी
विज्ञापन
औरैया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन होगा। अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) डॉ. अजंना गोयल ने डीएम द्वारा नामित अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी अध्यक्ष होगा।
अपर शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा है कि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एक प्रारूप बनाकर राजकीय विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का विवरण जैसे शैक्षिक/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का अनुक्रमांक, उत्तीर्ण वर्ष प्राप्तांक, पूर्णांक बोर्डवार व विश्वविद्यालय वार एक सप्ताह में भरवाने का कार्य करेंगे। सभी शिक्षकों के मूल अभिलेखों का को कार्यालय में जमा कराया जाएगा और जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाएगा। सभी के शैक्षिक अभिलेखों का बोर्ड व विश्वविद्यालय वार चार सप्ताह में जांच कराकर कर रिपोर्ट मंगाई जाएगी। जांच में जिन शिक्षकों के अभिलेख फर्जी निकलेंगे, उनका वेतन रोकते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
उधर, इस संबंध में डीआईओएस हृदय नारायन त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इस बाबत डीएम के निर्देश में चार सदस्यीय कमेटी का गठन होना है। शीघ्र कमेटी गठित कर आगे की कार्रवाई होगी।